CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

Crime News: “रायपुर में नशे का अड्डा ध्वस्त – 9 तस्कर गिरफ्तार , कफ सिरप और गोलियां जब्त”

18 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 94 views
Crime News: “रायपुर में नशे का अड्डा ध्वस्त – 9 तस्कर गिरफ्तार , कफ सिरप और गोलियां जब्त”

रायपुर। Crime News: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली गोलियों के साथ 9 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस तरह हुआ खुलासा

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दलदली रोड वार्ड नंबर 11 नयापारा निवासी प्रवीण साहू को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 1300 एमएल कोडीन फॉस्फेट ट्रिप्रोलिडाइन सिरप और एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। इस पर NDPS एक्ट की धारा 21(सी), 22 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया गया।

पूछताछ में प्रवीण ने कबूल किया कि उसे यह नशीली दवाएं ओडिशा के बरगढ़ जिले पदमपुर निवासी सुशांत प्रधान से मिलती हैं। पुलिस टीम ने ओडिशा जाकर सुशांत को भी गिरफ्तार किया और उसके पास से 500 नाइट्राजेपाम टेबलेट (50 स्ट्रिप) जब्त किए।

अन्य गिरफ्तार आरोपी

नशीली दवाओं की तस्करी और सेवन में शामिल अन्य 7 युवकों को भी पकड़ा गया है। इनमें रायपुर निवासी —

  • टी. बजरंग (22 वर्ष)

  • सोनू साहू (19 वर्ष)

  • जनक बघेल (26 वर्ष)

  • अमित यादव (21 वर्ष)

  • सचिन ध्रुव (23 वर्ष)

  • शुभम उर्फ चंद्रमणी साहू (24 वर्ष)

  • कुनाल फेकर (23 वर्ष)

  • शामिल हैं। सभी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं 21(सी), 22 और 27 के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस का सख्त संदेश

    पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि राजधानी और आसपास के जिलों में नशे का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    WEENEWS DESK
    WEENEWS DESK

    Latest

    Join WhatsApp


    ❌ No active feeds found.