CG | Wed, 11 November 2026

No Ad Available

दूध के पैकेट पर दिखेगा खास निशान, जानें कब से लागू होगा FSSAI का नया नियम

11 Nov 2026 | WEENEWS DESK | 729 views
दूध के पैकेट पर दिखेगा खास निशान, जानें कब से लागू होगा FSSAI का नया नियम

Milk Packaging Rules: दूध की थैली से लेकर दही, पनीर और घी के डिब्बों तक, डेयरी लोगो का न्यूनतम आकार पैकेट के मुख्य डिस्प्ले पैनल के हिसाब से तय होगा। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने लेबलिंग नियमों में संशोधन कर लोगो के लिए चार अलग-अलग माप निर्धारित किए हैं। ये नियम 1 जुलाई 2028 से लागू होंगे।

कैसा होगा लोगो और किन उत्पादों पर दिखेगा?

डेयरी लोगो में नीले चौकोर के बीच सफेद रंग की दूध की बूंद बनी होती है। संशोधन के दायरे में पैकेटबंद दूध, दही, पनीर, घी, मक्खन और आइसक्रीम जैसे डेयरी उत्पाद आएंगे। इनमें कंपोजिट मिल्क प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं, जैसे फलों वाला श्रीखंड, जिनमें दूध या दूध से बना उत्पाद जरूरी घटक होता है।

पैकेट के हिसाब से कितना बड़ा होगा लोगो?

FSSAI ने पैकेट के मुख्य डिस्प्ले पैनल के क्षेत्रफल के आधार पर चौकोर लोगो की हर भुजा और उसके अंदर बनी बूंद का न्यूनतम माप तय किया है।

मुख्य डिस्प्ले पैनल का क्षेत्रफल चौकोर लोगो की हर भुजा बूंद की ऊंचाई × चौड़ाई 100 वर्ग सेमी तक 6 मिमी 4.56 × 3 मिमी 100 से अधिक और 500 वर्ग सेमी तक 8 मिमी 6.08 × 4 मिमी 500 से अधिक और 2,500 वर्ग सेमी तक 12 मिमी 9.12 × 6 मिमी 2,500 वर्ग सेमी से अधिक 16 मिमी 12.16 × 8 मिमी छोटे पैकेटों के लिए एक अलग संशोधन में छूट का प्रावधान है। इसके तहत जिस पैकेट का कुल सतही क्षेत्रफल 100 वर्ग सेमी या उससे कम है, उस पर लोगो छोड़ा जा सकता है। ऐसे कई पैकेट एक साथ बेचे जाने पर उनके बाहरी पैक पर लोगो देना होगा।

फरवरी 2025 में जारी हुआ था मसौदा

FSSAI ने फरवरी 2025 में मसौदा जारी कर सुझाव और आपत्तियां देने के लिए 60 दिन का समय दिया था। उन पर विचार करने के बाद 6 नवंबर 2026 को अंतिम अधिसूचना जारी की गई, जो 9 नवंबर की तारीख वाले भारत के राजपत्र में दर्ज है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.