CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

संसद में कांग्रेस के व्यवधान पर बृजमोहन अग्रवाल का हमला, कहा- जनता के साथ धोखा

11 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 143 views
 संसद में कांग्रेस के व्यवधान पर बृजमोहन अग्रवाल का हमला, कहा- जनता के साथ धोखा

रायपुर। रायपुर के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर संसद की कार्यवाही में लगातार व्यवधान डालने को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे जनता के साथ धोखा बताया और आरोप लगाया कि विपक्षी दल अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं।

अग्रवाल ने कहा कि पिछले 50 सालों में कांग्रेस ने वोट चोरी, फर्जी वोटिंग और बोगस मतदान जैसे तरीकों से सरकारें बनाईं। लेकिन अब जब जनता ने उन्हें नकार दिया है, तो वे अपनी हार से बौखला गए हैं। उन्होंने कर्नाटक में राहुल गांधी के "वोट चोरी" वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यह उनके राजनीतिक चरित्र को दर्शाता है।

सांसद ने इस बात पर जोर दिया कि विपक्षी दलों के हंगामे के कारण संसद में जनता से जुड़े जरूरी मुद्दों और महत्वपूर्ण सरकारी विधेयकों पर चर्चा नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि यह उनकी अपनी नाकामी है, जिसे छिपाने के लिए वे अब सड़कों पर मार्च निकाल रहे हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने साफ कहा कि जनता सब जानती है। जनता ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है और 19 राज्यों में भाजपा की सरकारें बनाकर विपक्ष को करारा जवाब दिया है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के इन मार्चों का जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि आने वाले चुनावों में जनता उन्हें फिर से सबक सिखाएगी।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.