CG | Fri, 30 October 2026

No Ad Available

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, छत्तीसगढ़ का दौरा हुआ रद्द, CM विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि

30 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 917 views
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, छत्तीसगढ़ का दौरा हुआ रद्द, CM विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भोपाल एम्स में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। माता के निधन की खबर के बाद केंद्रीय मंत्री का आज प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, काशी बाई का भोपाल स्थित एम्स में उपचार चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के पैतृक गांव जैत में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताते हुए इस कठिन समय में उन्हें दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.