CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

खून से सना शव मिलने से गरियाबंद में मचा हड़कंप -मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

18 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 72 views
खून से सना शव मिलने से गरियाबंद में मचा हड़कंप -मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

गरियाबंद जिले के दर्रीपारा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे खून से लथपथ शव देखा। मृतक की पहचान जयलाल निषाद (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही डीएसपी निशा सिन्हा और थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस से हर एंगल से इस घटना की जांच कर रही है हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.