CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

कलेक्टर ने फोन कर 14 कर्मचारियों को जन्मदिन की बधाई दी

16 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 50 views
कलेक्टर ने फोन कर 14 कर्मचारियों को जन्मदिन की बधाई दी


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना तथा न्योता भोज के तहत जिला प्रसाशन की अभिनव पहल "प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां" के तहत जिला रायपुर में विभिन विभाग में कार्यरत शासकीय अधिकरियों एवं कर्मचारियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही है एवं जन्मदिन आंगनबाड़ी या स्कूल में मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग से गोविन्दा रात्रे,उप अभियंता वंशिका शर्मा ने बच्चों के साथ केक काटकर और बिस्किट बांटकर अपना जन्मदिन मनाया। प्रोजेक्ट के तहत आज कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने 14 कर्मचारियों को एसएमएस द्वारा ई-कार्ड के माध्यम से जन्मदिन की पूर्व संध्या बधाई संदेश भेजा एवं नजदीकी आंगनबाड़ी अथवा स्कूल की जानकारी दी गई।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.