CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

मालेगांव ब्लास्ट केस में कोर्ट का फैसला न्याय की जीत, हिंदुओं से माफी मांगें कांग्रेस: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

31 Jul 2025 | WEENEWS DESK | 127 views
मालेगांव ब्लास्ट केस में कोर्ट का फैसला न्याय की जीत, हिंदुओं से माफी मांगें कांग्रेस: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल पुरोहित समेत सभी सातों आरोपियों को एनआईए स्पेशल कोर्ट द्वारा दोषमुक्त किए जाने पर रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे सत्य और न्याय की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि, यह निर्णय सिर्फ साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और अन्य निर्दोष आरोपियों को न्याय दिलाने का नहीं है, बल्कि पूरे देश के उन करोड़ों हिंदुओं की मान-प्रतिष्ठा की रक्षा भी है, जिन्हें 'हिंदू आतंकवाद' जैसे षड्यंत्रकारी शब्द से कलंकित करने की घिनौनी कोशिश कांग्रेस पार्टी ने की थी।

सांसद बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता की भूख में देश की बहुसंख्यक आस्था पर हमला किया और निर्दोष संतों, सैन्य अधिकारियों और राष्ट्रभक्तों को प्रताड़ित करवाया। यह सब केवल एक राजनीतिक नैरेटिव गढ़ने के लिए किया गया था 'हिंदू आतंकवाद'। उन्होंने कहा कि, "सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के उन तमाम नेताओं को अब देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने इस प्रपंच को खड़ा किया और हिन्दू आतंकवाद का नाम देकर पूरे हिन्दू समाज को बदनाम किया था।" बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि न्यायालय का यह ऐतिहासिक निर्णय यह साबित करता है कि, "झूठ चाहे जितना बड़ा क्यों न हो, सत्य के सामने टिक नहीं सकता।"

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.