रायपुर। RAIPUR NEWS : दीपावली के पर्व को देखते हुए रायपुर नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 8 नवंबर को दीपावली के दिन राजधानी में मांस-मटन की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज परोसने पर प्रतिबंध रहेगा।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित दिन यदि किसी दुकान, होटल या रेस्टोरेंट में मांस-मटन की बिक्री या परोसने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित सामग्री जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। निगम ने सभी दुकानदारों और होटल संचालकों से आदेश का पालन करने की अपील की है।