CG | Thu, 06 August 2026

No Ad Available

बिलासपुर से राकेश तिवारी बने मोर्चा के महामंत्री बीपी सिंह को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जवाबदारी,छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा की नई टीम घोषित

08 Jan 2026 | WEENEWS DESK | 194 views
बिलासपुर से राकेश तिवारी बने मोर्चा के महामंत्री बीपी सिंह को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जवाबदारी,छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा की नई टीम घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों के बीच अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने संगठन का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष और प्रभारियों की घोषणा की गई है। इस नई टीम में मस्तूरी के प्रभावशाली नेता बीपी सिंह और राकेश तिवारी को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। बीपी सिंह इससे पहले विधायक प्रतिनिधि और मस्तूरी विधानसभा के संयोजक के रूप में अपनी सक्रियता दिखा चुके हैं, वहीं उनकी छवि एक मुखर हिंदू नेता के तौर पर भी रही है।


पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि इस विस्तार का मुख्य मकसद किसानों से सीधा जुड़ना और उनकी समस्याओं को सरकार के कानों तक पहुंचाना है। संगठन अब बूथ स्तर पर अपनी पैठ बनाएगा ताकि आने वाले समय में राजनीतिक गतिविधियों को धार दी जा सके।


नई कार्यकारिणी में किसे क्या मिला....


भाजपा ने क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी बांटी है। नई टीम का विवरण इस प्रकार है:

प्रदेश उपाध्यक्ष:

बबलू खेलावन शर्मा, मुन्ना लाल चौधरी, अनिल अग्रवाल, भुनेश्वर चन्द्राकर, यशवर्धन वर्मा और मनीषा चन्द्राकर को उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

महामंत्री और मंत्री:

ओमप्रकाश देवांगन को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं, संपूर्णानंद मिश्रा, सोयम मुक्का, मूलचंद लोधी, रत्तू राम गुप्ता, प्रशांत ठाकुर, राजेश साहू और देवेन्द्र कुमार (देवभोग) को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

कोषाध्यक्ष और कार्यालय टीम:

सुमित प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विनय साहू, मोतीलाल (मोन्टी) और अमित अग्रवाल सह-कोषाध्यक्ष होंगे। रविश गुप्ता को कार्यालय मंत्री और नवीन कालिया व पवन अग्रवाल को सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

प्रचार-प्रसार की टीम:

गौतम सोनकर, नरोत्तम चौहान और उषा वैष्णव को प्रचार-प्रसार सह-मंत्री नियुक्त किया गया है ताकि सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाया जा सके।


क्यों अहम है यह बदलाव?


पार्टी सूत्रों ने बताया कि बीपी सिंह जैसे नेताओं को आगे लाने से संगठन को ग्रामीण इलाकों में मजबूती मिलेगी। बीपी सिंह मस्तूरी क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और संगठन के बारीकियों को समझते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस नई टीम के जरिए भाजपा छत्तीसगढ़ के धान के कटोरे में अपनी पकड़ को और पुख्ता करना चाहती है।




WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.