CG | Wed, 04 November 2026

No Ad Available

आत्महत्या कर रही महिला की बचाई जान, डायल 112 टीम सम्मानित

28 Jul 2025 | WEENEWS DESK | 101 views
आत्महत्या कर रही महिला की बचाई जान, डायल 112 टीम सम्मानित

दुर्ग. जिले के महमरा एनीकेट क्षेत्र में डायल 112 के स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए आत्महत्या की कोशिश कर रही एक महिला की जान बचा ली. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने इस पुनीत कार्य के लिए आरक्षक हरीश राव, आरक्षक जी राम और चालक सौरभ कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कि या.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर ने बताया कि 25 जुलाई को रायपुर सी 4 से दुर्ग के डीपीसीआर को सूचना मिली कि एक महिला शिवनाथ नदी में कूद गई है. जानकारी मिलते ही दुर्ग थाना क्षेत्र की ईआरवी चीता-2 टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया. मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि महिला नदी में कूद चुकी थी और तेज बहाव में फंसी दिखी. बिना समय गंवाए डायल 112 के स्टाफ आरक्षक हरीश राव, आरक्षक जी राम और चालक सौरभ कुमार ने साहसिक कदम उठाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला. टीम की सूझबूझ और तत्परता की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने डीपीसीआर प्रभारी की उपस्थिति में पूरे ईआरवी स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.