CG | Mon, 23 November 2026

No Ad Available

ACCIDENT NEWS : खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, ट्रक से टकराई क्रूजर गाड़ी, 9 लोगों की मौत

22 Nov 2026 | WEENEWS DESK | 923 views
ACCIDENT NEWS : खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, ट्रक से टकराई क्रूजर गाड़ी, 9 लोगों की मौत

कोटा। ACCIDENT NEWS : राजस्थान के कोटा में एक भीषण सड़क हादसे में बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। हादसा कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे शंभूपुरा गांव के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, क्रूजर गाड़ी में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के कुल 15 लोग सवार थे। सभी राजस्थान में खाटू श्यामजी के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शंभूपुरा गांव के पास उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में बच्चों समेत 9 की मौत, 6 घायल

इस दुर्घटना में उषा बाई, सुशीला, कैलाश, सान्वी, सज्जन, अनीता, बाबूलाल, जाह्नवी और माधवी की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल छह लोगों को एंबुलेंस की मदद से न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह क्रूजर चालक की लापरवाही मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि रात में गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

The post ACCIDENT NEWS : खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, ट्रक से टकराई क्रूजर गाड़ी, 9 लोगों की मौत appeared first on Grand News.

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.