CG | Wed, 04 November 2026

No Ad Available

भीषण सड़क हादसा :  पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक समेत 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

22 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 819 views
भीषण सड़क हादसा :  पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक समेत 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक बच्ची सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

 

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बस

यह हादसा केल्हारी थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रहीं जा रहीं थी, जिसमें लगभग 30 यात्री सवार थे। सेमरमथानी मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई।

6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक बच्ची सहित 6 लोगों की मौत हो गई है और 15 से ज्यादा लोग घायल हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम

इधर सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.