CG | Tue, 24 November 2026

No Ad Available

BJP BREAKING : 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2027 पंजाब चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव

24 Nov 2026 | WEENEWS DESK | 1015 views
BJP BREAKING : 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2027 पंजाब चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव

नई दिल्ली। BJP BREAKING : पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने करीब छह साल बाद एक बार फिर गठबंधन का ऐलान कर दिया है। दोनों दल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। इस फैसले को राज्य की सियासत में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

24 नवंबर को दिल्ली में दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में गठबंधन की घोषणा की गई। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल शामिल रहे।

2020 में टूट गया था 24 साल पुराना गठबंधन

BJP और अकाली दल का गठबंधन सितंबर 2020 में कृषि कानूनों को लेकर टूट गया था। किसान आंदोलन के बीच अकाली दल ने NDA से नाता तोड़ लिया था। दोनों दलों की यह राजनीतिक साझेदारी करीब 24 साल तक चली थी।

2027 चुनाव पर नजर

अब छह साल बाद दोनों दलों के फिर साथ आने से पंजाब की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है। गठबंधन का मुख्य लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को चुनौती देना है। हालांकि, 117 विधानसभा सीटों पर दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे का अंतिम फॉर्मूला क्या होगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

अमित शाह का बड़ा ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को पूरी तरह नशामुक्त बनाना NDA का लक्ष्य है। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने पंजाब से नशा खत्म करने के वादे किए, लेकिन कोई ठोस काम नहीं किया। शाह ने कहा कि पंजाब से नशा और भ्रष्टाचार का उन्मूलन, किसानों की समस्याओं का समाधान और युवाओं को रोजगार देना गठबंधन की प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी। इसके लिए भाजपा और अकाली दल ने तीन महीने की चर्चा के बाद रोडमैप तैयार किया है।

Latest and Breaking News on NDTV

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.