रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह से पहले खाद्य विभाग का एक फरमान चर्चा में आ गया है। विभाग ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ राशन दुकान संचालकों को भी राज्योत्सव में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
जारी निर्देश के मुताबिक, सभी को आज शाम 4 बजे से 7 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहना अनिवार्य बताया गया है। आज राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। विभाग का यह आदेश सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है।
