CG | Wed, 18 November 2026

No Ad Available

CG NEWS : डेढ़ लाख रुपये लेकर आरोपियों को छोड़ने का आरोप, SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

17 Nov 2026 | WEENEWS DESK | 840 views
CG NEWS : डेढ़ लाख रुपये लेकर आरोपियों को छोड़ने का आरोप, SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव थाने में पुलिस विभाग की छवि को दागदार करने वाला मामला सामने आया है। शराब बिक्री के आरोपियों को कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में प्रथम दृष्टया पैसे के लेन-देन की पुष्टि होने पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में प्रशिक्षु उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े सहित चार आरक्षक शामिल हैं।

वहीं, मामले की आगे की जांच सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे को सौंपी गई है। एसपी ने निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन के आरोप प्रमाणित होने पर संबंधितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। एसपी ने साफ संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.