सरगुजा। CG NEWS : सरगुजा जिले में नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन ने पदभार ग्रहण कर लिया है। छत्तीसगढ़ शासन के आदेश के बाद राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश देवांगन की सरगुजा में पदस्थापना की गई है।
पदभार ग्रहण करने के बाद डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने उन्हें जिले के कई महत्वपूर्ण थानों और पुलिस शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन को अंबिकापुर, गांधीनगर, मणिपुर, लखनपुर, उदयपुर और दरिमा थाना सहित विभिन्न चौकियों के पर्यवेक्षण का प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा रक्षित केंद्र अंबिकापुर, महिला थाना, महिला सेल और शहीद सेल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
इस नई प्रशासनिक व्यवस्था से जिले में पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की उम्मीद है।