CG | Mon, 23 November 2026

No Ad Available

CG NEWS : जनपद पंचायत अध्यक्ष चंद्रिका जितेंद्र बंजारे की कुर्सी पर मंडराया संकट, 9 सदस्यों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, 2 दिसंबर को होगा फैसला

21 Nov 2026 | WEENEWS DESK | 975 views
CG NEWS : जनपद पंचायत अध्यक्ष चंद्रिका जितेंद्र बंजारे की कुर्सी पर मंडराया संकट, 9 सदस्यों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, 2 दिसंबर को होगा फैसला

अभनपुर। CG NEWS : जनपद पंचायत अभनपुर में अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जनपद पंचायत अध्यक्ष चंद्रिका जितेंद्र बंजारे के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आगामी 2 दिसंबर को फैसला होगा। इस संबंध में रायपुर कलेक्टर ने 2 दिसंबर को जनपद पंचायत अभनपुर के सभाकक्ष में विशेष बैठक बुलाने के निर्देश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत के 9 सदस्यों ने अध्यक्ष चंद्रिका जितेंद्र बंजारे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। प्रस्ताव को लेकर अब सभी की निगाहें 2 दिसंबर को होने वाली बैठक पर टिकी हुई हैं।

इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए अपर कलेक्टर शिम्मी नाहिद को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 2 दिसंबर को अध्यक्ष चंद्रिका जितेंद्र बंजारे अपनी कुर्सी बचाने में सफल होंगी या उन्हें अध्यक्ष पद गंवाना पड़ेगा। इस फैसले पर अभनपुर जनपद पंचायत की राजनीति का भविष्य टिका हुआ है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.