CG | Fri, 06 November 2026

No Ad Available

CG NEWS : फोम गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

06 Nov 2026 | WEENEWS DESK | 774 views
CG NEWS : फोम गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

भिलाई। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित छावनी इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को जगदंबा फोम के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखे सोफे, गद्दे और अन्य फोम सामग्री जलकर खाक हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। गोदाम में ज्वलनशील फोम सामग्री अधिक मात्रा में होने के कारण आग तेजी से फैल गई। दमकलकर्मी आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोकने में जुटे रहे।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही छावनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। नुकसान का वास्तविक आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.