CG | Wed, 28 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : रेत से भरी हाइवा के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप

28 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 879 views
CG NEWS : रेत से भरी हाइवा के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप

गोबरा नवापारा। CG NEWS : शहर में रेत से भरी हाइवा गाड़ियों की आवाजाही को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया है। रेत से भरी एक हाइवा को शहर के भीतर रोककर लोगों ने विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि नो एंट्री के दौरान भी रेत से लदे भारी वाहन बेखौफ होकर शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रेत से भरे भारी वाहनों की आवाजाही के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी है। लोगों ने अवैध रेत खनन और परिवहन पर रोक लगाने के साथ ही शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की मांग उठाई है।

थाना प्रभारी पर धमकी देने का आरोप

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान गोबरा नवापारा थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे पर विरोध कर रहे लोगों और वीडियो बना रहे पत्रकारों को धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। वहीं, स्थानीय स्तर पर अवैध रेत परिवहन को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

अब देखना होगा कि प्रशासन और खनिज विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। शहरवासियों ने अवैध रेत परिवहन पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.