CG | Wed, 28 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : शॉर्ट सर्किट से फल दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक,1 से 2 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

28 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 880 views
CG NEWS : शॉर्ट सर्किट से फल दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक,1 से 2 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

सक्ती। CG NEWS : सक्ती जिले के नगर पंचायत डभरा में बुधवार तड़के आगजनी की घटना में फल दुकान का ठेला जलकर खाक हो गया। नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित दुकान में आग लगने से डीप फ्रीजर, फल, कुरकुरे, सिगरेट के पाउच, पंखा समेत अन्य सामान जल गया। दुकानदार के मुताबिक, घटना में करीब 1 से 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग ने देखते ही देखते दुकान के ठेले को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानदार को घटना की जानकारी मिली, तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

आग की लपटें आसपास के ठेलों तक भी पहुंचने लगी थीं। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। घटना में दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.