CG | Wed, 04 November 2026

No Ad Available

ग्राम छतौद में नवनिर्मित यादव भवन का भव्य उद्घाटन, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा रहीं मुख्य अतिथि एवं स्वाति वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में हुईं शामिल

04 Nov 2026 | WEENEWS DESK | 804 views
ग्राम छतौद में नवनिर्मित यादव भवन का भव्य उद्घाटन, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा रहीं मुख्य अतिथि एवं स्वाति वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में हुईं शामिल

तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज द्वारा ग्राम छतौद में नवनिर्मित यादव भवन के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद माननीय लक्ष्मी वर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं तथा स्वाति वर्मा, सभापति जिला पंचायत रायपुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत नवनिर्मित यादव भवन का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यादव भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि समाज की एकता, संगठन, संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह भवन समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

स्वाति वर्मा ने समाज की एकजुटता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में यादव समाज के जिलाध्यक्ष जागेश्वर यादव, उपाध्यक्ष सोनू यादव, सचिव टिल्लू यादव, कोषाध्यक्ष रमेश यादव, ओमप्रकाश ध्रुव, सरपंच ग्राम पंचायत छतौद सहित समाज के वरिष्ठजन, सामाजिक बंधु एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभी ने समाज की प्रगति, एकता एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.