CG | Sat, 24 October 2026

No Ad Available

महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, 30 पशु सखियों के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

24 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 943 views
महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, 30 पशु सखियों के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

सूरजपुर: जिले में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में कलेक्टर रेना जमील एवं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले की उपस्थिति में जनपद पंचायत सूरजपुर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी में 15 दिवसीय पशु सखियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जहां 30 पशु सखियां प्रशिक्षण का लाभ ले सकेंगी।
कलेक्टर रेना जमील ने पशु सखियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की देखभाल एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में भी सहूलियत होगी। उन्होंने पशु सखियों को प्रशिक्षण अवसर का लाभ लेने तथा प्राप्त ज्ञान का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों की सहायता के लिए करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी 30 पशु सखियों को प्रशिक्षण किट का वितरण भी किया गया।
गौरतलब है कि इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान पशु सखियों को पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल, प्राथमिक उपचार एवं पशुपालन संबंधी आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी। पशु सखियों के माध्यम से ग्रामीण पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने, पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण परिवारों की आजीविका को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। जो कि महिला सशक्तीकरण, कौशल विकास एवं ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर उप संचालक, पशु चिकित्सा विभाग, आरसेटी के कर्मचारी एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी उपस्थित रहे।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp