CG | Sun, 18 October 2026

No Ad Available

RAIPUR NEWS : पुलिस की तत्परता से फिल्मी स्टाइल में किए गए अपहरण का पर्दाफाश, नाबालिग सकुशल बरामद

17 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 969 views
RAIPUR NEWS : पुलिस की तत्परता से फिल्मी स्टाइल में किए गए अपहरण का पर्दाफाश, नाबालिग सकुशल बरामद

आरंग। RAIPUR NEWS : थाना आरंग क्षेत्र में नाबालिग अपहरण कांड का रायपुर ग्रामीण पुलिस ने महज 6 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से न केवल अपहृत बालक सकुशल बरामद हुआ, बल्कि 15 लाख की फिरौती मांगने वाले दो शातिर आरोपियों समेत एक विधि से संघर्षरत बालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

दिनांक 16.10.2026 को प्रार्थी ने थाना आरंग आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह इन्दिरा चौक स्थित मेडप्लस मेडिकल दुकान में काम करता है। उसकी पत्नी नर्स है। दिनांक 16.10.2026 की सुबह पत्नी ने अपने नाबालिग 8 वर्षीय बच्चे को मेडप्लस दुकान में छोड़ा था। सुबह करीब 09.00 बजे लड़का अपने पिता को खेलने व साइकिल चलाने की बात कहकर दुकान से निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना आरंग में शाम को लगभग 4 बजे सूचित किया जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए खोजबीन चालू किया ।

 

" target="_blank">

15 लाख की फिरौती और लोकेशन ट्रेस

रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना आरंग पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों – पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर ग्रामीण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं उप पुलिस अधीक्षक माना को अवगत कराया और दिशा-निर्देश प्राप्त कर पूरे क्षेत्र में घेराबंदी शुरू की।

इसी बीच प्रार्थी के पास अज्ञात आरोपियों का फोन आया और लड़के को छुड़ाने के एवज में 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने तत्काल रेंज साइबर सेल से तकनीकी सहयोग प्राप्त किया । साथ हीं जाने वाले सभी संभावित रास्तो पर चेकिंग प्रारंभ कर दिया साथ ही पड़ोसी जिले में बात करके वहाँ पर भी चेक करने बताया गया पुलिस की सख्त घेराबंदी देख आरोपी घबरा गए और अपहृत नाबालिग को ग्राम समोदा स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

गिधपुरी से पकड़ाए आरोपी

रेंज साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर पतासाजी करने पर आरोपियों के जिला बलौदाबाजार के गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम दतरेंगी मेंहोना मिला। थाना आरंग पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपियों के घर में घेराबंदी की।

पुलिस ने दो मुख्य आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपहरण कर फिरौती मांगने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपी –

1. हेमंत उर्फ छोटू निषाद पिता बुधुराम निषाद उम्र 25 वर्ष साकिन दतरेंगी थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार

2. मिथलेश ध्रुव उर्फ भुरू पिता भक्तु ध्रुव उम्र 20 वर्ष साकिन दतरेंगी थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार

3. विधि से संघर्षरत 01 बालक

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

आरोपियों का आपराधिक पृष्ठभूमि चेक किया गया है , आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया है


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.