CG | Sun, 18 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : मंत्री टंक राम वर्मा की पहल, टंडवा से बैकुंठ तक ,सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में ख़ुशी

17 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 791 views
CG NEWS : मंत्री टंक राम वर्मा की पहल, टंडवा से बैकुंठ तक ,सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में ख़ुशी

तिल्दा नेवरा । CG NEWS : तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से खराब सड़क की वजह से परेशान ग्रामीणों की सुध आखिरकार कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने ली है।त्वरित कार्रवाई और भूमि पूजन समस्या का समाधान: ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा को टंडवा दैहान पारा से झोपड़ा पारा बैकुंठ पहुंच मार्ग की खस्ताहाल स्थिति से अवगत कराया था।

मंत्री का निर्देश: शिकायत मिलते ही मंत्री ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने अधिकारियों को सड़क का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए और सड़क का भूमि पूजन संपन्न कराया।मंत्री के कड़े रुख के बाद ठेकेदार द्वारा विधिवत पूजन कर रोड समतलीकरण (सड़क को समतल करने) का कार्य शुरू कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने जताया आभार

लंबे समय की समस्या का तुरंत समाधान होने पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा को धन्यवाद दिया इस सड़क के बन जाने से टंडवा दैहान पारा और झोपड़ा पारा बैकुंठ के बीच आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा और क्षेत्र के लोगों को कीचड़ व गड्ढों से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप प्रमुख रूप से सरपंच योगिता कृष्ण कुमार वर्मा, उपसरपंच गीतू महेश कोसले, पंच बलराम वर्मा , प्रदीप जायसवाल ग्रामीणों में गंगाराम ,मानसा राम, टापू, भोजराम, कृष्णा,पंच नमिता गौतम, राजकुमार, राजेश यादव, नीरा, नीता बंजारे, महेश निषाद, केवरा कुर्रे, लव,, नेहा वर्मा मोहनी वर्मा, शशि वर्मा कुमुद गंगा समस्त पंचगण ग्रामीणजन शामिल थे


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.