मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के घर खुशियों ने दस्तक दी है। अभिनेत्री और फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे का स्वागत किया है। इस खुशखबरी को दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों के साथ साझा किया। उन्होंने अपने बेटे का नाम देव निदिमोरू रखा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे का जन्म 19 नवंबर 2026 को हुआ। सामंथा ने सोशल मीडिया पर नवजात की तस्वीर साझा करते हुए परिवार में नए सदस्य के आगमन की जानकारी दी। इस खबर के सामने आते ही प्रशंसकों और फिल्म जगत की हस्तियों ने दोनों को बधाइयां देना शुरू कर दिया।
सामंथा और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में निजी समारोह में विवाह किया था। अब माता-पिता बनने के बाद दोनों के परिवार में खुशियों का नया अध्याय शुरू हुआ है।