CG | Sat, 07 March 2026

No Ad Available

सिहोरा नगर वासियों ने की ट्रेन के भव्य स्वागत की तैयारी सांसद आशीष दुबे की पहल रंग लाई

06 Mar 2026 | प्रशांत बाजपेई | 381 views
सिहोरा नगर वासियों ने की ट्रेन के भव्य स्वागत की तैयारी सांसद आशीष दुबे की पहल रंग लाई

सिहोरा नगर वासियों ने की ट्रेन के भव्य स्वागत की तैयारी सांसद आशीष दुबे की पहल रंग लाई


सिहोरा


शहडोल से नागपुर एंव रीवा से इतवारी चलने वाली ट्रेन के सिहोरा में स्टापेज के बाद ट्रेन के आगमन पर कल शनिवार को भव्य स्वागत की तैयारी नगर वासियों ने की है। जबलपुर सांसद आशीष दुबे के अथक प्रयासों से दोनों ट्रेनों के सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन में स्टापेज हुआ है । अप-डाउनर्स संघ स्टेशन के बाहर मंच लगाकर इतवारी ट्रेन का स्वागत करेगा। कार्यक्रम का आयोजन सांसद आशीष दुबे,सिहोरा विधायक संतोष बरकडे, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे,पाटन विधायक अजय विश्नोई,नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दुबे,भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल,जनपद पंचायत सिहोरा अध्यक्ष रश्मि अग्निहोत्री, मझौली जनपद पंचायत अध्यक्ष विद्या चौरसिया की उपस्थिति में कल शनिवार को शाम 6.30 बजे से प्लेटफ़ॉर्म एक के बाहर किया जायेगा। विदित हो दोनो ट्रेनों के स्टापेज के लिए आप डाऊनर्स संघ के अलावा नगर अनेक संगठनों,जागरूक नागरिकों ने समय समय पर सांसद के समक्ष मांग रखी थी। इन दोनों ट्रेनों के स्टापेज से सिहोरा के साथ मझौली, मंझगवा,बहोरीबंद सहित दर्जनों शहरों एंव ग्रामों के लोगों को लाभ मिलेगा और नागपुर इलाज कराने जाने के लिए मरीजों को जबलपुर से ट्रेन में नहीं बैठना इससे उनकी समय के साथ पैसों की भी बचत होगी। अप-डाउनर्स संघ के अध्यक्ष चेतराम विश्वकर्मा,सचिव निशांत विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारीयों ने सभी नगर वासियों से आयोजन में पहुंचने की अपील की है।


प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.