CG | Mon, 24 August 2026

No Ad Available

VIDEO: मूसलाधार बारिश से डूबा रायपुर, सड़कें बनीं तालाब, देखें हालात

23 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 941 views
VIDEO: मूसलाधार बारिश से डूबा रायपुर, सड़कें बनीं तालाब, देखें हालात

रायपुर। VIDEO: राजधानी रायपुर में रविवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। तेज बारिश के चलते सड़कें पानी से लबालब हो गईं और कई जगहों पर लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

" target="_blank">

सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब 1 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई, जो देखते ही देखते झमाझम बारिश में बदल गई। लगातार बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया।

कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह जलमग्न नजर आईं। वाहन चालकों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा, वहीं पैदल राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई।

बारिश के बाद जहां एक ओर लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। शहरवासियों ने जल निकासी की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

" target="_blank">

Read More:
" target="_blank">

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.