CG | Thu, 08 October 2026

No Ad Available

“बीजेपी की मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे हैं” – संबित पात्रा का कांग्रेस पर तीखा पलटवार

07 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 752 views
“बीजेपी की मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे हैं” – संबित पात्रा का कांग्रेस पर तीखा पलटवार

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष और बीजेपी के बीच चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि बीजेपी की मदद ज्ञानेश कुमार नहीं, बल्कि भगवान गणेश कर रहे हैं।

संबित पात्रा ने यह टिप्पणी 6 अक्टूबर को बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे उन आरोपों का जवाब देते हुए कि ज्ञानेश कुमार के कारण बीजेपी को चुनावों में फायदा मिल रहा है, पात्रा ने कहा कि यह आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत है। उन्होंने याद दिलाया कि ज्ञानेश कुमार फरवरी 2025 में मुख्य चुनाव आयुक्त बने, जबकि 2024 का लोकसभा चुनाव उससे पहले ही हो चुका था।

पात्रा ने कहा कि बीजेपी की चुनावी सफलता को किसी एक अधिकारी से जोड़ना गलत है। उन्होंने भगवान गणेश की कृपा और जनता के समर्थन को पार्टी की जीत से जोड़ते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।

यह बयान ऐसे समय आया है जब SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस और INDIA ब्लॉक लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्षी सांसदों ने 6 अक्टूबर को संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च भी किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत कई मांगें उठाईं।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.