CG | Thu, 08 October 2026

No Ad Available

CG NEWS: 13 -14 अक्टूबर को होगी राज्य स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता

07 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 842 views
CG NEWS: 13 -14 अक्टूबर को होगी राज्य स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता

तिल्दा नेवरा । CG NEWS: स्व सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय महाविद्यालय कोहका नेवरा में महाविद्यालय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग का आयोजन 13 अक्टूबर बी एन बी ग्राउंड में किया जाएगा और समापन 14 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित है टंकराम वर्मा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन उच्च शिक्षा एवं पुनर्वास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारी जोरो से चल रहा है।

आपको बता दे की इस प्रतियोगिता में प्रदेश के महाविद्यालयों के उत्कृस्ट खिलाड़ी दिखाएंगे अपना खेल प्रतिभा 13 अक्टूबर को रात्रि में खिलाड़ियों और दर्शकों के मनोरंजन के लिए रंग सरोवर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है 14 अक्टूबर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन होगा।

प्रतियोगिता में प्रदेशभर से प्रतिभाशाली उत्कृष्ट खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। मैदान, खिलाड़ियों की सुविधाओं एवं आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित, अनुशासित और उत्कृष्ट बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यह प्रतियोगिता केवल खेल का आयोजन नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं को मंच देने, खेल भावना को मजबूत करने और तिल्दा-नेवरा को खेल गतिविधियों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का अवसर है।

नगर पालिका तिल्दा नेवरा की अध्यक्ष चंद्रकला डाक्टर खुमान वर्मा ने राज्य स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन और इसे भव्य बनाने के लिए खेल प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों और युवा वर्ग से बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है।

इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। आइए, हम सभी मिलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएँ और इस राज्य स्तरीय आयोजन को खेल भावना, अनुशासन और उमंग का यादगार उत्सव बनाएँ।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.