CG | Thu, 08 October 2026

No Ad Available

CG NEWS: आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, 2.50 लाख की 35 पेटी गोवा शराब जब्त

07 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 840 views
CG NEWS: आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, 2.50 लाख की 35 पेटी गोवा शराब जब्त

जशपुर। CG NEWS: जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के झिक्की गांव में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश राज्य की 35 पेटी गोवा व्हिस्की जब्त की है। बरामद शराब में 1750 नग, कुल 315 लीटर शराब मिली है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने 7 अक्टूबर की सुबह झिक्की निवासी सुदर्शन गुप्ता के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के पीछे बरामदे में तिरपाल से छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई।

मामले में आरोपी सुदर्शन गुप्ता को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल किया गया है।

कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक अशोक सोनी, आरक्षक श्यामसुंदर पैकरा, दीपक पांडे, आशिष कुंज, नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह एवं रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.