एमसीबी। CG NEWS : जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। ग्राम गांजर में एक व्यक्ति अपने घर की बाड़ी में गांजा के पौधे उगा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 गांजा के पौधे बरामद किए हैं। पौधों का कुल वजन 18 किलो 690 ग्राम बताया गया है।
जनकपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गांजर में एक व्यक्ति अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजा के पौधे उगा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तस्दीक की पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरि लाल पिता रामकुमार, उम्र 52 वर्ष ने अपनी बाड़ी को चारों तरफ से कपड़े से घेरकर रखा था। पुलिस ने मौके पर छापामार कार्रवाई करते हुए बाड़ी से गांजा के कुल 14 पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन 18 किलो 690 ग्राम है।
पुलिस ने गांजा के पौधों को जब्त कर आरोपी हरि लाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ए) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।