जगदलपुर। CG Accident News : बस्तर जिले में तेज रफ्तार बाइक हादसे में 40 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देउरगांव से मोंगरापाल मार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय के आगे मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे के सपोर्टिंग पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक उछलकर सड़क किनारे जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान घाटधनोरा निवासी गंगाधर कश्यप के रूप में हुई है। वह अपने ससुराल चोलनार जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बस्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।