CG | Thu, 26 November 2026

No Ad Available

CG NEWS : डिप्टी CM विजय शर्मा से IDBI बैंक के अधिकारियों ने की मुलाकात, किसानों की नकदी सुविधा पर हुई चर्चा

26 Nov 2026 | WEENEWS DESK | 772 views
CG NEWS : डिप्टी CM विजय शर्मा से IDBI बैंक के अधिकारियों ने की मुलाकात, किसानों की नकदी सुविधा पर हुई चर्चा

रायपुर। CG NEWS : आईडीबीआई बैंक के मुख्य महाप्रबंधक एवं छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा के प्रभारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 25 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह तथा पंचायती राज मंत्री विजय शर्मा से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक के मौजूदा नेटवर्क तथा नियमित शाखाओं और सीएससी मॉडल के अंतर्गत संचालित ‘समीप’ केंद्रों के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की भावी योजनाओं से अवगत कराया। चर्चा में विशेष रूप से ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुँच बढ़ाने की बैंक की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।

धान की कटाई के बाद किसानों को सुगम एवं निर्बाध नकद निकासी की सुविधा उपलब्ध कराना चर्चा का प्रमुख विषय रहा। सहकारी बैंकों के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं को अतिरिक्त सहयोग प्रदान करते हुए किसानों की नकदी तक पहुँच आसान बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। आईडीबीआई बैंक ने संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने में हरसंभव सहायता एवं सहयोग का आश्वासन दिया।

बैंक ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रमों के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोकगीतों एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। इसके माध्यम से जनजातीय सेवा एवं जेवीको परिजन को बढ़ावा मिलेगा। इस दिशा में स्थानीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए वाद्ययंत्र, ध्वनि प्रणाली तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने में सहयोग देने की बात कहीl

बैठक सार्थक रही। आईडीबीआई बैंक ने छत्तीसगढ़ के समावेशी विकास एवं सर्वांगीण प्रगति के लिए राज्य सरकार के साथ निकट समन्वय में कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.